फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kavita became SMC president unanimously

Bilaspur News: सर्वसम्मति से कविता बनीं एसएमसी अध्यक्ष

Fri, 21 Jun 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kavita became SMC president unanimously
-बाल विद्यालय घुमारवीं में आमसभा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय घुमारवीं में स्कूल प्रबंधन समिति की आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने की।

बैठक में साल भर चलने वाली गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। स्कूल प्रबंधन समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से दूसरी बार कविता ठाकुर को तीन साल के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रामलाल पाठक, नीलम कुमारी, सपना दुग्गल, शकुंतला देवी, अमर सिंह और उषा शर्मा को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से स्कूल के विकासात्मक कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने पाठशाला प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रवक्ता संजीव धर्माणी, अमरनाथ संधू, अरविंद कुमार, प्रेमलाल वशिष्ठ, दिलवर कटवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed