फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kangroda villagers protest in front of iph office.

ग्रामीणों ने खाली घड़े लेकर किया धरना प्रदर्शन

Mon, 11 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
kangroda villagers protest in front of iph office.
घुमारवीं में पानी के लिए आईपीएच कार्यालय के बाहर धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई महीनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत पट्टा के गांव करंगोड़ा के ग्रामीणों ने सोमवार को खाली घड़े लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में आईपीएच विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसमें बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने विभाग के प्रति गुस्सा जताया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले कई महीने से पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। जबकि गांव को जिन योजनाओं से पानी दिया जाता है, उनमें पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


बावजूद इसके विभाग गांव को पानी की सप्लाई नहीं दे रहा है। इससे लोग भारी दिक्कतों से गुजर रहे हैं। 80 वर्षीय चिंती देवी और अमरती देवी ने बताया कि उनके घर में एक-एक वर्ष से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उन्हें हैंडपंप का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। अब यह हैंडपंप भी कई दिनों से खराब पड़ा है। उधर, गांव की हरिजन बस्ती के परिवारों का कहना है कि उनके घर सबसे नीचे उतराई में होने के बावजूद कई महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। पानी की किल्लत के कारण पानी दूर से लाना पड़ रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।


ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ, तो लोग अपने आंदोलन को उग्र रूप देने को मजबूर होंगे। इस दौरान वार्ड पंच रीना कुमारी, सुरेश धर्माणी, अमरदास, सुभाष, जगरनाथ, वेद प्रकाश, राजकुमार, रितेश धर्माणी, लीला रतन, निर्मला, रोशनी, जगतपाल, गिरधारी, धीरज धर्माणी, दीप कुमार, संजय कुमार, विशाल, मनीष, धर्मपाल, पुरुषोत्तम और प्यारे लाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। 

विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का हल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed