{"_id":"574b2bc14f1c1b4a33108e32","slug":"kahloor-fair-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल पूजन के साथ कहलूर ग्रीष्मोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल पूजन के साथ कहलूर ग्रीष्मोत्सव शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Sun, 29 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहलूर ग्रीष्मोत्सव मेला रविवार को स्वारघाट में शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। इस मौके पर पेट्रोल पंप के पास से मेला ग्राउंड बल्लियां तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। शोभायात्रा के बाद रामलाल ठाकुर ने बैलों का पूजन किया और खूंटा गाड़कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नालागढ़ पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा व जिला परिषद चेयरमैन अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे। महिला मंडलों और युवक मंडलों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
महिला मंडल दगदाहण की महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। धार भरथा गांव की संतोष ठाकुर ने नशे पर अपने विचार प्रकट किए। शिव शक्ति समूह धारभरथा की ज्ञानों देवी एवं सहेलियों ने समूह गान, दभेटा महिला मंडल की महिलाओं ने प्रधान कांता देवी की अगुवाई में पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
महिला मंडल धनस्वाई की अनीता देवी व सहेलियों ने पर्यावरण बचाओ पर लोगों को जागरूक किया। महिला मंडल मतनोह ने श्याम प्यारे लीला तेरी लीला प्यारियां... समूह गान की प्रस्तुति दी।