फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kabadi league in bilaspur

खेलो इंडिया के तहत होंगी एथलेटिक्स और जूडो प्रतियोगिताएं : सुभाष

Tue, 26 Oct 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
kabadi league in bilaspur
बिलासपुर में कबड्डी लीग के शुभारंभ के दौरान विधायक सुभाष ठाकुर और खिलाड़ी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणु मैदान के साथ गोंबिद सागर झील में चार दिवसीय 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एंड कनोइंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न नौकायन स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि विधायक सुभाष ठाकुर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लुहणू मैदान में जल, थल और नभ में प्रतियोगिताएं आयोजित कर एक सपने को साकार किया गया है। 2 करोड़ की लागत से क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, 9 करोड़ की लागत से सिंथैटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल इंडिया कार्यक्रम के तहत शीघ्र ही बिलासपुर में एथलेटिक्स, बाक्सिंग और जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए राष्ट्रीय जल क्रीड़ाओं का आयोजन किया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कबड्डी लीग का भी शुभारंभ किया। इसमें सांई हॉस्टल और राज्य हास्टल की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं बिलासपुर में आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष गौतम, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र, उपाध्यक्ष कमल गौतम, भाजपा के जिला महासचिव, आशीष ढिल्लों, सदर महामंत्री प्यारे लाल, प्रविंद्र शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी जिला अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष अनुपमा राय, प्रशिक्षक, अधिकारियों सहित 26 राज्यों के लगभग 650 खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed