फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Junior Engineer Association raised the demand for promotion from the minister

Bilaspur News: कनिष्ठ अभियंता संघ ने मंत्री से उठाई पदोन्नति की मांग

Sun, 16 Apr 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer Association raised the demand for promotion from the minister
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान राजीव कुमार और प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रदेश के अभियंताओं की ओर से उन्हें ज्ञापन सौेंपा। राजीव कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री को कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति पर लंबे समय से लगी रोक के विषय पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तीन, चार दशक से एक ही पद पर काम करने के बावजूद कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता टेक चंद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने करीब 22 साल से कनिष्ठ अभियंता के पद पर ही सेवाएं दी। पदोन्नति नहीं होने का दुख केवल वहीं जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग की है कि 30 अप्रैल से पूर्व कनिष्ठ टेक चंद को पदोन्नत किया जाए ताकि पदोन्नती का आनंद वे कुछ दिनों तक ले सके। वहीं उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव विजय धीमान, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, वाईएस चंदेल, टेक चंद, विजय गुलेरिया, पवन गुलेरिया, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed