{"_id":"692704f3bf14a5d9eb0497e0","slug":"judicial-officers-and-advocates-took-oath-to-uphold-the-constitution-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149152-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने लिया संविधान पालन की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने लिया संविधान पालन की दिलाई शपथ
विज्ञापन
बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुंमत डढवाल अधिवक्तओं को शपथ दिलाते हुए। स्रोत:
संविधान दिवस पर जिला न्यायालय में हुआ विशेष कार्यक्रम
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुंमत डढवाल ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला न्यायालय बिलासपुर में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राष्ट्रीय ध्वज के नीचे हुए कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुंमत डढवाल ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और उपस्थित अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व अभियोजन विभाग से जुड़े कार्मिकों को संविधान के मूल्यों के पालन का शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित बंसल, सीजीएम अक्षी शर्मा, एडिशनल सीजीएम प्रतीक गुप्ता (सचिव, जिला विधि सेवा प्राधिकरण), सिविल जज सोनिया गुप्ता और ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला बार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने भी इसमें भाग लिया और संविधान को जीवन व कार्य दोनों में लागू करने की सामूहिक प्रतिबद्धता जताई। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावना का पूरा पाठ गूंज उठा। सभी ने मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता, न्याय के प्रति निष्ठा व्यक्त की। शपथ ली कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए हम दृढ़ संकल्प होकर इस संविधान को आत्मार्पित करते हैं।