Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JNV entrance exam for class 6 on the 28th

Bilaspur News: जेएनवी छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 28 को

Tue, 10 Nov 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
JNV entrance exam for class 6 on the 28th
-जिले के 1834 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, एडमिट कार्ड किए जारी
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले भर में बनाए गए 12 केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। जिले के 1834 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर में 12 केंद्र बनाए गए है। इसमें पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सह-शिक्षा) बिलासपुर, भराड़ी, कुठेड़ा, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (लीड स्कूल), पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (ब्रांच स्कूल), झंडूता, बरठीं, कलोल, जुखाला, शिव शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री नयना देवी जी और जकातखाना स्कूल शामिल हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां चल रही हैं। सभी विद्यार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए है। सभी अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर आएं अन्यथा उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को केवल एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देने की अनुमति होगी। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। यदि किसी विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वह स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 9418114501 और 01978-280342 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed