फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JE Electrical recruitment in limbo for four years; growing anxiety among candidates.

Bilaspur News: जेई इलेक्ट्रिकल भर्ती चार साल से अधर में, अभ्यर्थियों में बढ़ी बेचैनी

Wed, 29 Jul 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
JE Electrical recruitment in limbo for four years; growing anxiety among candidates.
022 में निकला था 78 पदों का विज्ञापन, पेपर लीक के बाद अटकी प्रक्रिया
विज्ञापन

भर्ती वापसी और प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी से बढ़ा असमंजस
अभ्यर्थियों ने नए विज्ञापन जारी करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चार वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2022 में तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी), हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 78 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन कर शुल्क जमा किया और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन पेपर लीक प्रकरण के बाद एचपीएसएससी भंग होने से परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।
लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से इस भर्ती के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इससे हजारों बेरोजगार इंजीनियरिंग अभ्यर्थी असमंजस और निराशा की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के अनुसार, 6 जून 2026 को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2022 में तत्कालीन एचपीएसएससी द्वारा विज्ञापित लंबित भर्तियों को वापस लेने का निर्णय लिया गया था। उनका कहना है कि इसमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस निर्णय के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड ने जनवरी 2025 में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 82 पदों पर भर्ती के लिए संबंधित भर्ती एजेंसी को प्रस्ताव भेजा था। उनका कहना है कि एक ओर भर्ती का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरी ओर वर्ष 2022 की भर्ती वापस लेने की बात कही जा रही है। इससे पूरी प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार, ऊर्जा विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड और संबंधित भर्ती एजेंसी से इस मामले में जल्द आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वर्ष 2022 की विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है तो इन पदों के लिए बिना देरी नया विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed