{"_id":"611ff1d18ebc3e7a025764a0","slug":"jan-ashirwad-yatra-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3810627164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सभी सुविधाओं से किया जाएगा लैस : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सभी सुविधाओं से किया जाएगा लैस : अनुराग
विज्ञापन
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बिलासपुर में जनसभा को संम्बोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय खेल, जनसूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। नम्होल से लेकर सलापड़ तक जगह-जगह लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले का स्वागत किया। अनुराग से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। अनुराग ने कहा कि आज मैं बिलासपुर में कुछ देने नहीं बल्कि लेने आया हूं।
बिलासपुर के नम्होल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने बिलासपुर पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। शहीद स्मारक पर एक पेड़ अनुराग के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जीतराम कटवाल, जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, नप अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान समेत चारों मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के लोगों ने जो प्यार दिया है उसी का परिणाम है कि आज केंद्र में मंत्री हैं। कहा कि आज लोगों का आशीर्वाद लेने बिलासपुर आया हूं। बिलासपुर एकमात्र ऐसा जिला है जो एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब है। कहा कि जिले में स्पोर्ट्स गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करूंगा। बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कहा कि साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि पहाड़ी राज्यों में साइकिलिंग स्पर्धा को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि मंत्रिमंडल का परिचय करवाने का रिवाज है। यह हक भी पीएम मोदी से कांग्रेस ने छीन लिया।