फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is unfortunate not to add the contract period to the pension: Federation

अनुबंध कार्यकाल को पेंशन में न जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण : महासंघ

Sun, 27 Jul 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
It is unfortunate not to add the contract period to the pension: Federation
शिक्षा विभाग के 1 जून के पत्र पर भड़का एनपीएस कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन


पदाधिकारी बोले, सैंकड़ों पेंशन मामलों पर लटक गई है तलवार


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने शिक्षा विभाग की ओर से 1 जून को जारी उस पत्र पर कड़ी आपत्ति जताई है ,जिसमें अनुबंध कार्यकाल को पेंशन के लिए अमान्य बताया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कर्मचारी हितों के साथ खिलवाड़ है।


जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद यह कह चुके हैं कि अनुबंध काल को पेंशन के लिए गिना जाएगा, बावजूद इसके विभागीय अधिकारी पत्र-पत्र खेलकर कर्मचारियों की पेंशन मामलों को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं। सैंकड़ों कर्मचारी एनपीएस में जमा लाखों रुपये बैंक से लोन लेकर ट्रेजरी में जमा करवा चुके हैं। अब अनुबंध कार्यकाल को पेंशन के लिए न गिनना उन कर्मचारियों की मेहनत और बलिदान के साथ अन्याय है, जिन्होंने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष सरकार और समाज की सेवा में लगाए। सरकार की ओर से हाल ही में लाया गया एक्ट भी अनुबंध कर्मियों को पेंशन लाभ से वंचित नहीं करता। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से भ्रम फैलाकर नीतिगत निर्णयों को लागू नहीं होने देना बेहद खेदजनक है। कहा कि महासंघ जल्द ही मुख्यमंत्री से इस मसले पर मुलाकात करेगा और मांग करेगा कि आर्थिक तंगी या अन्य किसी भी परिस्थिति के बावजूद अनुबंध काल की पेंशन के लिए पूर्ण गणना होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यदि समय रहते कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी जातीं, तो क्या आज उन्हें अपने हक के लिए इस तरह आवाज उठानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed