{"_id":"653a6324a015f6513f0cb166","slug":"it-is-mandatory-to-update-aadhar-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7738-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आधार अपडेट करना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आधार अपडेट करना अनिवार्य
विज्ञापन
बच्चों के लिए 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद आधार अपडेट करना अनिवार्य
- अपडेट नहीं होने पर निष्क्रिय हो सकता है आधार कार्ड
- जिले के निवासी आधार कार्ड को करें अपडेट : भावना गर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की उप महानिदेशक भावना गर्ग और उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के बीच वीरवार को आधार परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई । आधार के बढ़ते प्रयोगों और भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
उप महानिदेशक भावना गर्ग ने जिले के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने दस्तावेज अपडेट करवाने चाहिए, ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। अपडेट करने की सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ यूआईडीएआई की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी उठाया जा सकता है और यह 14 दिसंबर तक निशुल्क है। उन्होंने 5 साल तक के बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। यदि आधार धारक की ओर से ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 साल के भीतर बायोमेट्रिक को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। अनिवार्य बॉयोमीट्रिक अपडेशन निशुल्क है। उन्होंने नागरिकों से ई-आधार एप्लिकेशन का उपयोग करने का आह्वान किया। इसका प्रयोग कर नागरिकों को आधार कार्ड पर अपने बायोमेट्रिक विवरण लॉक करके आधार कार्ड का सुरक्षित प्रयोग करने में मदद मिलेगी। बैठक में एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग और एसडीएम श्री नयनादेवी जी धर्मपाल भी उपस्थित रहे।