फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is a time of competition, children should work hard: Vivek

प्रतिस्पर्धा का है दौर, बच्चे करें कड़ी मेहनत : विवेक

Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
It is a time of competition, children should work hard: Vivek
झंडूता के गाह घोड़ी स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में मुख्यातिथि विवेक कुमार को सम्मानित क
गाह घोड़ी में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

-मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड झंडूता के तहत राजकीय उच्च पाठशाला गाह घोड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झंडूता कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी सहित अन्य गीतों पर खूब धमाल माचाया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे पहले स्कूल पहुंचने पर विवेक कुमार का स्टाफ ने स्वागत किया गया। इस मौके पर विवेक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतिस्पर्धा का दौर है, जिसके चलते बच्चों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चे कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें। स्कूल प्रशासन की ओर से स्कूल में डंगे के निर्माण की मांग रखी। इसके लिए साढ़े सात लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पिछले स्कूल प्रशासन की ओर से स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए मैदान की भी मांग रखी थी जिसे पूरा कर दिया गया है। विवेक कुमार ने कहा कि स्कूल प्रशासन की अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस मौके पर मुख्याध्यापक लियाकत अली, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार, प्रधान वंदना, प्रेम सिंह, रामलाल, कमल और हरदयाल सिंह सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed