फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Instead of poster of Congress Booth Chalo campaign poster of Booth Bachao campaign went viral

कांग्रेस की गलती पर विपक्ष की चुटकी: बूथ चलो की जगह पोस्टर पर लिखा बूथ बचाओ अभियान, पार्टी दे रही सफाई

Mon, 03 Jul 2023 09:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 09:59 PM IST
सार

कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के पोस्टर की बजाय बूथ बचाओ अभियान का पोस्टर लगा दिया गया था। कांग्रेस द्वारा एक तरफ तो बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Instead of poster of Congress Booth Chalo campaign poster of Booth Bachao campaign went viral
बिलासपुर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी बूथ चलो अभियान का द्वितीय चरण की शुरुआत करने वाली है। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने आज कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता किया। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने द्वितीय चरण के बूथ चलो अभियान 5 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाने की बात कही।  

विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा एक तरफ तो बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पूर्व बूथ चलो अभियान के पहले चरण में जब प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शहर आई हुईं थी। उसी दिन शहर के एक मॉल के सामने लगे पोस्टर पर लोगों का ध्यान आकर्षित हो गया। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के पोस्टर की बजाय बूथ बचाओ अभियान का पोस्टर लगा दिया गया था। 
विज्ञापन


अब यह पोस्टर मिसप्रिंट है या किसी की साजिश? इस पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। बहरहाल इस बूथ बचाओ अभियान के पोस्टर पर चुटकी लेते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस के कार्यकाल में कुछ बचा ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक हर काम उनका जीरो है, भाजपा द्वारा शुरू किए गए हर काम में कांग्रेस अपना ताम्रपत्र लगा रही है। कांग्रेसी मान चुके हैं कि अब कुछ बचा ही नहीं इसलिए वे ऐसा लिख रहे हैं। वहीं बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेंटी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि कहीं कोई तकनीकी त्रुटि हो गई हो तो बात अलग है पर ये बूथ चलो अभियान ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed