{"_id":"57d4389a4f1c1b255631b596","slug":"inspection-of-panchyat-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने किया डमली पंचायत का औचक निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने किया डमली पंचायत का औचक निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत डमली का एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत के दस्तावेजों की जांच की तथा योजनाओं की कैशबुक भी जांची। इस दौरान पंचायतीराज विभाग के जिला ऑडिट ऑफिसर विनय शर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पंचायत के सभी रिकॉर्ड सही पाए गए। लेकिन, पंचायत ने योजनाओं के लिए एक ही कैशबुक बनाई थी। जिस पर एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव को सभी योजनाओं की अलग-अलग कैशबुक बनाने की सलाह दी। एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पंचायत सचिव ने पंचायत की पिछली ऑडिट रिपोर्ट का पूरा अनुपालन किया है। योजनाओं के लिए एक ही कैशबुक लगाई थी, जिसे अलग-अलग बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन