{"_id":"66d70f9d64f971dac30491e6","slug":"inspection-of-college-library-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-122651-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुस्तकालय निरीक्षण समिति ने कॉलेजों की लाइब्रेरी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुस्तकालय निरीक्षण समिति ने कॉलेजों की लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
टीम ने व्यवस्थाएं, सुविधाएं, पुस्तकों की संख्या जांचीं
झंडूता, घंडालवीं, घुमारवीं कॉलेज के पुस्तकालय का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता/घुमारवीं/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से गठित पुस्तकालय निरीक्षण समिति के सदस्यों ने जिले के कॉलेजों के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निदेशालय की ओर से नियुक्त कमेटी में राजकीय महाविद्यालय खड जिला ऊना के प्राचार्य आरके शर्मा, लाइब्रेरी सहायक विकास परमार, राजकीय महाविद्यालय हरौली जिला ऊना के प्राचार्य डॉ. बीएस राठौर शामिल रहे।
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में निरीक्षण टीम ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को संतोषजनक पाया। टीम ने पुस्तकालय के रखरखाव और संसाधनों की सराहना की। इसे छात्रों के अध्ययन के लिए उपयुक्त बताया। उन्होंने लाइब्रेरी में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने और अधिक संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिससे छात्र अधिक लाभान्वित हो सकें। कॉलेज प्रशासन ने निरीक्षण टीम की सिफारिशों को गंभीरता से लेने और लाइब्रेरी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान के अवसर मिल सकें।
राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में निरीक्षण टीम ने पुस्तकालय में विद्यार्थियों को दी जा रही सेवाओं का आकलन किया। साथ ही भविष्य में पुस्तकालय सेवाओं की और वृद्धि के लिए अपने सुझाव भी दिए। स्थानीय कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने निरीक्षण कमेटी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. पवन कुमार, प्रो. वीरेंद्र शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार, प्रो. रवि कुमार, प्रो. सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में निरीक्षण समिति ने पुस्तकों की संख्या का विवरण, छात्रों को वितरण, समाचार पत्र-पत्रिकाएं, लाइब्रेरी साॅफ्टवेयर, दैनिक लाभान्वित छात्रों, प्राध्यापकों का ब्योरा, रीडिंग कक्षा में व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस समय प्रदेश के शिक्षा विभाग में महाविद्यालय पुस्तकालयों की ग्रेडिंग के लिए टीमें गठित की गई हैं और इन समितियों की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ग्रेडिंग प्रदान की जाएगी। समिति के सदस्यों ने पुस्तकालय निरीक्षण पर संतोष व्यक्त कर भविष्य में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. जीवेश नड्डा, डॉ. वासुदेव, सह पुस्तकालय अध्यक्ष निर्मला सहित अन्य उपस्थित रहे।