{"_id":"679a34615a46e1e94b014d1b","slug":"informed-students-about-physics-experiments-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131092-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छात्रों को भौतिकी के प्रयोगों से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छात्रों को भौतिकी के प्रयोगों से कराया अवगत
Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के छात्र पाठशाला में भौतिकी विचार पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-छात्र पाठशाला में आयोजित हुई भौतिकी कार्यशाला
-विज्ञान को कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में भौतिकी विचार आइए हम इसे विकसित करें विषय पर कार्यशाला सह संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में में बिलासपुर कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर सुरजीत चंदेल और डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला स्कूल और कॉलेज के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी। प्रधानाचार्य श्यामलाल ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों में भौतिकी के प्रति वैज्ञानिक जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा देना था। 11वीं और 12वीं कक्षा के 50 छात्रों ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न भौतिकी अवधारणाओं और प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की। डॉ. अरुण कुमार ने लाइव प्रयोग किए और छात्रों को प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों को भौतिकी में कॅरिअर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया और उन्हें विज्ञान को कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यशाला छात्रों के लिए एक उपयोगी अनुभव साबित हुई, जिसने उन्हें जिज्ञासा और उत्साह के साथ भौतिकी की दुनिया का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। इस तरह की पहल युवा दिमागों की नींव को मजबूत करने और उन्हें विज्ञान में भविष्य की शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।