फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information regarding assignments, exams, projects and practicals for IGNOU students

Bilaspur News: इग्नू विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट, परीक्षा, प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल की दी जानकारी

Sun, 23 Nov 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Information regarding assignments, exams, projects and practicals for IGNOU students
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित इग्नू इंडक्शन मीटिंग में विद्यार्थी और प्राध्यापक। संवाद
बिलासपुर कॉलेज में इग्नू विद्यार्थियों के लिए हुअर इंडक्शन मीटिंग का आयोजन
विज्ञापन

पढ़ाई से संबंधित समस्या हो तो प्राध्यापकों से करें संपर्क : डॉ. कटवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में रविवार को नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

डॉ. कटवाल ने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को पढ़ाई से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो वह महाविद्यालय में तैनात प्राध्यापकों से मिल सकता है। कार्यक्रम में इग्नू के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट, परीक्षा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रैक्टिकल आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरैक्टिव बोर्ड के माध्यम से इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न फॉर्म्स, आईडी कार्ड, हॉल टिकट और असाइनमेंट से जुड़े प्रश्न पत्रों को डाउनलोड व प्रिंट करने की प्रक्रिया को भी प्रैक्टिकल रूप से दिखाया। उन्होंने बताया कि इग्नू में दाखिले साल में दो बार होते हैं। जुलाई 2025 सत्र के प्रवेश बंद हो चुके हैं, जबकि इच्छुक विद्यार्थी अब जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश ले सकेंगे। दिसंबर 2025 की परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि कोई भी इच्छुक विद्यार्थी रोजाना सुबह 10 बजेदोपहर 1 बजे तक अध्ययन केंद्र 1113 में आकर विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी ले सकता है। कार्यक्रम में असिस्टेंट समन्वयक डॉ. मोनिका ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. रंजीत कौशल, डॉ. श्याम लाल, प्रो. पदम सिंह, डॉ. संजू बाला सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed