फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to youth about the ill effects of drugs

Bilaspur News: युवाओं को दी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी

Thu, 23 May 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Information given to youth about the ill effects of drugs
- रानीकोटला में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने रानीकोटला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. विवेक भारद्वाज ने युवाओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी।

परियोजना के परामर्शदाता सुरेंद्र शर्मा ने युवाओं को बताया कि एसोसिएशन जिले में एचआईवी/एड्स, यौन रोगों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है। स्वास्थ्य शिक्षक जगदीश कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। आज कल की युवा पीढ़ी नशे के गर्त में धंसती जा रही है और इसका एकमात्र कारण यह है कि युवाओं को सही जानकारी सही समय पर नहीं मिल रही है। हमारे देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते हैं। वह शराब, गुटका, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का नशा करते हैं। उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन संस्था हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला के सहयोग से बिलासपुर में नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है। ताकि नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को नशे के अंधकार से मुक्त किया जा सके। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, जगदीश चंद, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed