{"_id":"6849769945a4f5fcef00f8d4","slug":"information-about-hivaids-and-stds-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-138625-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एचआईवी\/एड्स और यौन रोगों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के बारे में दी जानकारी
Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
नौणी में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने नौणी में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगाया। इस दौरान डॉ. विवेक ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
शिविर के दौरान परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने कहा कि ट्रॅकर परियोजना बरमाणा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला के सौजन्य से चलाई जा रहा है ताकि लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लोग 1097 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एचआईवी/एड्स का अभी तक कोई भी इलाज संभव नहीं हैं। इस जानलेवा बीमारी से इसके फैलने के कारणों के बारे में संपूर्ण जानकारी हो तभी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यौन रोगों का संपूर्ण इलाज संभव है यदि इनकी समय पर पहचान की जाए और दवाइयों का संपूर्ण कोर्स किया जाए। उन्होंने कहा कि एचआईवी/ एड्स और यौन रोगों से जानकारी के द्वारा ही बचाव संभव है इसलिए हम सभी इसके बारे में संपूर्ण जानकारी रखेंगे। अपनी और अपने परिवार की रक्षा इन बीमारियों से करेंगे।