फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about child helpline from Marog to Nai Sarli

Bilaspur News: मरोग से नई सारली तक दी चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी

Thu, 18 Jul 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Information about child helpline from Marog to Nai Sarli
- सूचना मिलने पर हरसंभव सहायता करने का किया जाता है प्रयास : बाबूराम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से चलाई जा रही परियोजना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के तहत मरोग से नई सारली तक आंगनबाड़ी वर्कर, महिला मंडल, कबाड़ का कार्य कर रहे मजदूर, मैकेनिकल वर्कर और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर बाबूराम ने बताया कि यदि कोई भी बच्चा किसी भी प्रकार की समस्या से ग्रस्त हो तो इसकी जानकारी 1098 पर देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। चाइल्ड हेल्प लाइन 24 घंटे कार्यरत है। इसमें बच्चा या वयस्क किसी भी समय अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है। टीम को सूचना मिलने पर बच्चे की हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जाता है। बच्चे और कॉलर से संबंधित सारी जानकारी गोपनीय रखी जाती है। बाबूराम ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों की समय पर स्वयं काउंसलिंग करते रहें, ताकि बच्चे की हर गतिविधियों के बारे में जानकारी हो। इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण, पॉक्सो एक्ट, सेफ और अनसेफ टच, बाल भिक्षावृत्ति और जिला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर की ओर से बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ सुख आश्रय योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed