फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   India has emerged as a decisive nation on the global stage: Garg

भारत वैश्विक मंच पर निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा : गर्ग

Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
India has emerged as a decisive nation on the global stage: Garg
भराड़ी में भाजपा के कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते मुख्यातिथि। संवाद
भराड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का दोहराया संकल्प
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया मार्गदर्शन
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का लिया प्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल भराड़ी ने एक संकल्प सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल ने की।
मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल और विशेष अतिथि के रूप में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक निर्णायक और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संकल्प से सिद्धि के इस अभियान में प्रत्येक नागरिक अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हुई है। अब हमारी सेनाएं केवल प्रतिक्रिया नहीं देतीं, बल्कि पहले से कार्रवाई करने की स्थिति में हैं। साथ ही भारत की विदेश नीति ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में ब्रह्मदास गौतम, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, ईश्वर दास शर्मा, मदन धीमान, गायत्री शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विकसित भारत 2047 अभियान में सहभागिता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed