फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In domestic life, happiness and prosperity comes only from harmony between husband and wife: Chaman

गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी में सामंजस्य से ही आती है सुख-समृद्धि : चमन

Wed, 03 Sep 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
In domestic life, happiness and prosperity comes only from harmony between husband and wife: Chaman
बिलासपुर शहर के विश्वकर्मा मंदिर में श्री गणेश कथा सुनाते हुए कथा व्यास। संवाद
-बाबा विश्वकर्मा मंदिर में गणेश कथा के छठे दिन सुनाया जीवन मूल्यों से जुड़ा प्रसंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के बाबा विश्वकर्मा मंदिर में चल रही श्री गणेश कथा के छठे दिन कथा व्यास चमन शर्मा ने प्रवचनों के माध्यम से समाज और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि परिवार में सुख-समृद्धि का आधार पति-पत्नी के बीच तालमेल है।

कहा कि यदि दांपत्य जीवन में संतुलन और परस्पर सम्मान नहीं होगा तो रिश्तों में दरार पड़ना स्वाभाविक है। यही कारण है कि तलाक जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कहा कि पत्नी को अपना धर्म निभाते हुए पति की सेवा परमेश्वर के रूप में करनी चाहिए और पति को भी पत्नी का आदर अन्नपूर्णा के रूप में करना चाहिए। उन्होंने समझाया कि जैसे गाड़ी के दोनों पहिए बराबर चलते हैं तो ही सफर सुरक्षित होता है, वैसे ही पति-पत्नी में सामंजस्य रहने पर ही घर-परिवार सुखी रह सकता है। सुखी परिवार ही सुखी और सुदृढ़ समाज की नींव होता है। कथा व्यास ने प्रवचन के दौरान कोरोना काल का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जो महामारी पूरी दुनिया पर छाई थी, वह केवल बीमारी नहीं थी बल्कि प्रभु द्वारा दिया गया एक जन सुधार अवसर भी था। उस दौरान जब लोगों के पास प्रभु का स्मरण करने, माता-पिता का हाल पूछने और प्रकृति को संजोने का समय नहीं था, तभी ईश्वर ने संसार को एक झटके में सांसारिक कार्यों से विराम दिलाया। इससे लोगों को आत्ममंथन करने और अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों को समझने का मौका मिला। समिति के प्रधान मदन राणा ने कहा कि गणेश कथा का समापन श्री गणेश विसर्जन के साथ वीरवार को होगा। विसर्जन शाम 4 बजे लुहणू घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed