{"_id":"619d306d1d9b47392c2cc890","slug":"in-dhayan-bilaspur-health-camp-11-person-found-madhumeh-patients-bilaspur-news-sml3911808193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घ्याणा में लगाया मधुमेह शिविर: 66 में से 11 लोग शुगर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घ्याणा में लगाया मधुमेह शिविर: 66 में से 11 लोग शुगर के मरीज
विज्ञापन
घुमारवीं के गावँ घ्याणा में मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र कसोहल के गांव घ्याणा में ग्राम पंचायत मोरसिंघी के प्रधान अमर सिंह धीमान की अध्यक्षता में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया।
शिविर में आए लोगों के मधुमेह के 66 टेस्ट किए गए। इसमें 11 लोगों की शुगर की मात्रा अधिक पाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता मधु बाला, आशा कार्यकर्ता प्रोमिला देवी, कमलेश कुमारी, वीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी, ममता देवी और 66 लोग उपस्थित रहे।
खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने लोगों को बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर की क्षमता काफी क्षीण हो जाती है। इस बीमारी से शरीर में कार्य करने की क्षमता काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मधुमेह एक बहुत खतरनाक बीमारी है और वर्तमान में हर 5 में से 1 व्यक्ति को मधुमेह की बीमारी से ग्रसित है। मधुमेह ऐसी बीमारी है जो अधिकांश लोगों को अनुवांशिक होती है। यदि किसी परिवार में मधुमेह की बीमारी पहले से है तो उस परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी यह होती है। चंदेल ने बताया कि मधुमेह मुख्यतया पीड़ित व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण होती है। ऐसा तब होता है जब किसी व्यक्ति के शरीर मे इंसुलिन कम मात्रा में बनता है या इंसुलिन शरीर में नहीं बनता।
ये हैं शुगर के लक्ष्ण
अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, कमजोरी आना, जख्म देरी से भरना, हाथों व पैरों में खुजली वाले जख्म होना और दृष्टि का धुंधला होना। संतुलित खान-पान, शारीरिक व्यायाम और दवाई का समय पर प्रयोग करके हम इस बीमारी से बच सकते हैं।