{"_id":"6b033c473349a9c39a03212a","slug":"in-bilaspur-1333-candidates-took-the-tet-exam-while-124-remained-absent-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-172351-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 1333 अभ्यर्थियों ने दी टेट परीक्षा, 124 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 1333 अभ्यर्थियों ने दी टेट परीक्षा, 124 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
बरठीं स्कूल में टेट की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए अभ्यर्थी। स्रोत जागरूक पाठक
छह केंद्रों में दो सत्रों में हुई परीक्षा, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए छह केंद्रों में 1,333 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 124 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 1,457 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में हुई।
रविवार को टीजीटी आर्ट्स और जेबीटी विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी आर्ट्स और दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक जेबीटी की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना निर्धारित समय से पहले ही शुरू हो गया था। सुबह के सत्र के लिए 9:30 बजे और शाम के सत्र के लिए 1:30 बजे प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पेन ले जाने की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की जांच की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर रखवाए गए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा बोर्ड की टीम ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह के सत्र में कंदरौर स्कूल में 180 में से 162, चांदपुर में 81 में से 73, भराड़ी स्कूल में 128 में से 114, बरठीं में 112 में से 100, कोठीपुरा में 265 में से 234 और घुमारवीं स्कूल में 250 में से 228 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर के सत्र में बरठीं स्कूल में 60, कोठीपुरा में 165 में से 157 और घुमारवीं स्कूल में 216 में से 205 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।