फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In bilashpur district eight polling booth handled by ladies

जिले के आठ पोलिंग स्टेशनों पर महिला कर्मचारी देंगी सेवाएं

Mon, 31 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In bilashpur district eight polling booth handled by ladies
बिलासपुर। चुनावों में महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने एक अलग पहल शुरू की है। हर विधानसभा क्षेत्रों में दो ऐसे पोलिंग स्टेशन होंगे जिनका संचालन पूर्णत: महिला कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में आठ पोलिंग स्टेशन इसके लिए चयनित किए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों पर 32 महिला कर्मचारी मोर्चा संभालेंगी। इसके लिए सदर विधानसभा क्षेत्र से पोलिंग स्टेशन नंबर 82 निहाल और 89 चंगर-1, झंडूता से पोलिंग स्टेशन नंबर 50 समोह-1 और 67 झंडूता-3, नयनादेवी से पोलिंग स्टेशन नंबर 54 दभेटा और 73 नयनादेवी और घुमारवीं से पोलिंग स्टेशन नंबर 48 भदरोग-2 और 85 घुमारवीं-3 चयनित किए गए हैं। इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर महिला कर्मी ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। सुरक्षा में भी महिला पुलिस कर्मी ही सेवाएं देंगी। यह सभी पोलिंग स्टेशन विधानसभा केंद्रों के नजदीक हैं ताकि अगर किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़े तो शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सके। वहीं सोमवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक डॉक्टर अजय गुप्ता ने भी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इन मतदान केंद्रों में महिला अधिकारियों, कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed