फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In bilashpur district crakers blast time 8pm to 10pm

जिला में रात 8 से 10 बजे तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे

Sat, 22 Oct 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In bilashpur district crakers blast time 8pm to 10pm
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि जिला में दिवाली के दिन रात 8:00 से रात 10:00 बजे तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के निर्देशानुसार यह समय सीमा तय किया गया है। बिलासपुर के अधिकारिक क्षेत्र साइलेंस जोन में किसी भी समय पटाखों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसमें अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थलों आदि के आसपास 100 मीटर के दायरे में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त भीड़ वाले स्थान और आग लगने की चपेट में आने वाले स्थानों में भी पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस प्राप्त किए कोई भी व्यक्ति पटाखों का भंडारण एवं वितरण नहीं करेगा। सभी उप मंडालाधिकारिक क्षेत्र में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिसमें बिलासपुर मुख्यालय के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के बास्केटबॉल मैदान, नगरपरिषद बिलासपुर ग्रांउड तथा उपमंडल घुमारवीं में मेला मैदान, रावमापा छात्र-छात्रा घुमारवीं, रावमापा कुठेड़ा, टिकरी मैदान, अवढ़ाणी घाट, रावमापा भराड़ी, बाड़ा दा घाट चौक, होमगार्ड मैदान कैंपस के समीप मैदान शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार झंडूता उपमंडल में नगर परिषद तलाई के वार्ड नंबर दो मल्टीपर्पज मैदान, जलशक्ति विभाग सुन्हाणी के समीप पंचवटी एरिया में, जलशक्ति विभाग झंडूता के नजदीक कुश्ती मैदान, बरठीं अस्पताल के समीप कुश्ती मैदान तथा स्वारघाट में स्वारघाट, श्री नयनादेवी, बैहल, टोबा, कोलंावाला टोबा पंचायत में पटाखे बेचने के स्थान निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed