{"_id":"645e3acbc996dc06cb0f8c44","slug":"illegal-drug-business-flourishing-in-jhanduta-parents-worried-bilaspur-news-c-19-1-150348-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में खूब फल फूल रहा नशे का अवैध कारोबार, अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में खूब फल फूल रहा नशे का अवैध कारोबार, अभिभावक परेशान
विज्ञापन
- -चाय की दुकानों और ढाबों की आड़ में बेचा जा रहा चिट्टा
- भाखड़ा, स्वारघाट, कोसरियां, ज्योरी पतन के रास्ते पहुंच रहे नशे के कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। जल्द अमीर बनने की चाह और तेज रफ्तार से आगे बढ़ने की हसरत में युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। बरठीं क्षेत्र में कई युवा नशे के इंजेक्शन से लेकर चिट्टा, शराब, चरस और अफीम बेचकर दूसरे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं।
विकासखंड झंडूता के तहत बरठीं और इसके आसपास की पंचायतों में नशीले पदार्थों का गोरखधंधा खूब फल-फूल रहा है। नशे के दलदल में फंसकर अब युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है। इससे युवा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होते जा रहे हैं। वहीं अभिभावक भी उनसे परेशान हैं। जिले के स्वारघाट, भाखड़ा, कोसरिया और झंडूता के ज्योरी पतन के रास्ते नशे के कारोबारी बिलासपुर में दाखिल हो रहे हैं। वहीं अन्य जिलों से भी चिट्टा, चरस और अफीम का जहर युवाओं को बर्बाद करने के लिए बिलासपुर पहुंच रहा है। इस गोरखधंधे में लिप्त लोग 200, 500 और 1000 रुपये की नशे की खुराक बना कर बेचते हैं। विकासखंड झंडुता के तलाई बल्ह सीणा, भड़ोली कलां, बडगांव, बरठीं, सुन्हाणी, छत, पपलाह, बलोह, कपाहड़ा, मरोतन, जेजवीं, डाहड, ज्योरीपतन, मलारी, करलोटी, झंडूता, समोह गेहड़वीं सहित पिछड़ा क्षेत्र कोटधार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का अवैध धंधा चल रहा है। नाम न बताने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण ही नशे के कारोबारी बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के युवा दिन प्रतिदिन नशे के आदी होते जा रहे हैं।
लोगों ने मांग की है कि इस नशे के कारोबार को क्षेत्र से खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। क्षेत्र में चाय की दुकानों सहित अन्य कारोबार की आड़ में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। मांग की है कि पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से बचाए। उधर डीएसपी घुमारवीं चंद्र पाल ने बताया कि नशे के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम शुरू कर रखी है। उन्होंने बताया कि नशेड़ी और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।