{"_id":"629d0171f03867084a768d5c","slug":"illegal-cheaper-machine-found-bilaspur-news-mbd430482849","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने नगर में अवैध रुप से चल रहीं दो चीपर मशीनें पकड़ीं, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने नगर में अवैध रुप से चल रहीं दो चीपर मशीनें पकड़ीं, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। वन विभाग ने नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं दो चीपर मशीनों पर छापा मारा। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अवैध रूप से चीपर मशीन पकड़े जाने लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आरक्षित डंडिया वन के वन दरोगा सुल्तान जहांगीर और वन रक्षक अनिल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर टांडा और हुरमतनगर स्थित अहरो शीशगढ़ मार्ग पर कृषि प्रसार कार्यालय के समीप छापा मारा। वन विभाग के कर्मियों ने पाया कि ग्राम खौंदलपुर निवासी रफीक पुत्र कलवा खां अवैध रूप से चीपर के माध्यम से लकड़ी की कटाई कर रहा है। वन विभाग की टीम को देखकर सभी लोग खिसक लिए। इसके बाद उन्होंने रामपुर हल्द्वानी मार्ग स्थित एक अन्य चीपर मशीन पर छापा मारा । जानकारी करने पर लोगों ने बताया कि यह चीपर मशीन मन्नू पुत्र हसमत खां निवासी मोहल्ला विसारतनगर की है। वन रक्षक अनिल कुमार ने कोतवाली में दोनों लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 51, 77 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चीपर मशीनों के जरिए लकड़ी की कटाई करने वालों में हड़कंप मच गया है। लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि नगर व क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से आरा मशीन, चीपर मशीन चला रहे हैं। रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से चीपर मशीन चला रहे हैं। चीपर मशीन चलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है तथा आगामी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर कोई भी चीपर मशीन अवैध रूप से चलती हुई पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।