फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   IGNOU's induction meeting held in Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में हुई इग्नू की इंडक्शन बैठक

Sun, 31 Dec 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
IGNOU's induction meeting held in Bilaspur College
-विद्यार्थियों को दीं परीक्षा फॉर्म भरने समेत अन्य जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन इंडक्शन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर पीएस कटवाल ने की।


इस बैठक का संचालन डॉक्टर बरवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू केंद्र बिलासपुर से परिचित करवाया। डॉक्टर कटवाल ने इग्नू में पत्राचार के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को उनके सत्रीय कार्य जमा करवाने और परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों की शंका का भी समाधान किया और इग्नू अध्ययन केंद्र से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इग्नू एक प्रतिष्ठित संस्था है। यह हर साल दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। ताकि वह जीवन में एक सफल मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अगर कोई समस्या आ रही है तो वह एक निश्चित समय पर फोन द्वारा या स्वयं भी केंद्र पर आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed