{"_id":"63f512a3b8b1b4f7e2051779","slug":"if-the-truck-operator-is-not-happy-with-the-fixed-freight-then-ready-for-the-movement-bilaspur-news-c-19-1-68008-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटर तय मालभाड़े से खुश नहीं है तो आंदोलन के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटर तय मालभाड़े से खुश नहीं है तो आंदोलन के लिए तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। अदाणी समूह के साथ मालभाड़े को लेकर हुए समझौते से बीडीटीएस का एक गुट नाराज है। गुट ने वर्तमान बीडीटीएस कार्यकारणी पर मालभाड़ा तय करने के लिए ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।मंगलवार को बरमाणा में हुई बैठक में बीडीटीएस के दूसरे गुट ने दूरी बना रखी। नाराज ट्रक ऑपरेटर बीडीटीएस भवन के बाहर बैठे रहे, जिनमें बीडीटीएस के पूर्व प्रधान जीत राम गौतम, पूर्व कंट्रोलर ध्यान सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। जीत राम गौतम और ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि मालभाड़े को लेकर जो निर्णय लिया गया है, उससे ट्रक ऑपरेटर डूब जाएंगे। अल्ट्राटेक में ट्रक आपरेटरों को 10.71 रुपये माल भाड़ा मिल रहा है। तना ही माल भाड़ा दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर को भी मिल सकता था लेकिन उन्हें इससे वंचित रखा गया।
बीडीटीएस कार्यकारिणी सरकार और अदाणी समूह पर मालभाड़ा बढ़ाने के लिए दबाव बना सकती थी। इसके लिए ट्रक ऑपरेटर लंबी लड़ाई लड़ने को भी तैयार थे लेकिन बीडीटीएस की वर्तमान कार्यकारिणी ने ढुलमुल रवैया अपनाया। नतीजतन अब ट्रक ऑपरेटरों को कम मालभाड़े पर ढुलाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि ट्रक ऑपरेटर इस निर्णय से सहमत है, तो वे भी आंदोलन नहीं करेंगे। यदि ट्रक ऑपरेटर चाहेंगे कि इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन करना है तो वे उनका नेतृत्व करने को तैयार हैं।