फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   I want to thank our MLAs who did not sell their honor: Sukhu

मैं अपने उन विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने अपना ईमान नहीं बेचा : सुक्खू

Sun, 19 May 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
I want to thank our MLAs who did not sell their honor: Sukhu
-सीएम बोले, बागी विधायक पाप धोने के लिए कभी हरिद्वार तो कभी ऋषिकेश दौड़ते रहे, पर पाप नहीं धुले
विज्ञापन

-आजादी के बाद पहली ऐसी घटना, जहां तीन निर्दलीय विधायक कह रहे हैं कि उनका इस्तीफा लो

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बागी विधायक पाप धोने के लिए कभी हरिद्वार तो कभी ऋषिकेश दौड़ते रहे, लेकिन पाप नहीं धुले। यह लोग एक माह तक सरकार गिराने का प्रयास करते रहे। भाजपा के लोग और विधायकों को खरीदने का प्रयास करते रहे। वहीं जो बिके हुए विधायक थे, वह तो अपने परिवार से भी बात करने में डर रहे थे, क्योंकि जब पैसा लिया होता है तो डर बढ़ जाता है। यह लोग और विधायकों को खरीदने का प्रयास करते रहे, मैं अपने उन विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने अपना ईमान नहीं बेचा।
लोकसभा चुनाव को लेकर श्री नयना देवी जी के जकातखाना में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में भाजपा सहित बागी विधायकों को अपने निशाने पर रखा। सुक्खू ने कहा कि आजादी के बाद पहली ऐसी घटना है कि जहां तीन निर्दलीय विधायक कह रहे हैं कि उनका इस्तीफा लो, जबकि यह विधायक तो कहीं भी जा सकते थे। इतना अधिक पैसा लिया कि इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि 15 माह पहले लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनी। पूर्ण बहुमत के साथ आप लोगों ने 40 विधायक चुनकर भेजे। धीरे-धीरे हमने अपना कार्य शुरू किया। बिलासपुर में अदाणी ने दो सीमेंट प्लांट को खरीद लिया। हमारे ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए। कहा गया कि किराया आधा कर दिया। ट्रक ऑपरेटरों से मुलाकात की। अधिकारी भी यही चाहते थे कि इनका किराया कम किया जाए। उन्होंने अदाणी ग्रुप से भी इसके बारे में बात की और उनसे कहा कि आम आदमी के हितों से कोई समझौता नहीं करूंगा। हिमाचल में जो सीमेंट कंपनियां लगी हुई हैं वह धनवान होती जा रही हैं और जब हमारे लोगों को देने की बात आती है तो ट्रकों के किराये में कटौती की जाती है। यह जायज नहीं है। उस समय न वो झुकने को तैयार थे और न ही हम। उस समय हमने कहा कि धनबल किसी ताकत को झुका नहीं सकती। सीएम ने कहा कि मैं आम परिवार से उठकर यहां तक पहुंचा हूं। मुझे उद्योग भी देखना है, लेकिन आम आदमी के हितों से समझौता नहीं करूंगा। हमने ट्रक ऑपरेटरों की सहमति से कारखानों को शुरू कराया। इसके विपरीत किसी भाजपा के नेता ने इसके बारे में नहीं सोचा और न ही लोगों के हितों की बात की।
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि सीएम पद पर पहुंचकर लोगों की सेवा करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं था। भाजपा पर व्यंग कसते हुए उन्होंने कहा कि आज भी जयराम ठाकुर का कोट दर्जी के पास सिला हुआ पड़ा है। बिके हुए विधायक सर्वोच्च न्यायालय गए, लेकिन वहां से भी उन्हें कुछ नहीं मिला। जब इनके घर वाले कहने लगे कि घर आ जाओ तो इन्होंने किस मुंह से घर जाना था, क्योंकि अब तो विधायक भी नहीं रहे। जब बजट प्रस्तुत किया तो यह बिके हुए विधायक बहुत प्रशंसा कर रहे थे और पता नहीं पांच दिन में क्या हो गया। यह लोग कहने लगे कि सम्मान नहीं मिला, लेकिन यह लोग सम्मान के नहीं नोटों के भूखे थे। कहा कि जनता सब जानती है और आगामी चुनाव में भाजपा को इसका जवाब भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed