{"_id":"626051372369b815750fcfa2","slug":"hrtc-s-cash-counter-to-open-in-ghumarvin-soon-bilaspur-news-sml4063080170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में खुलेगा परिवहन निगम का कैश काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में खुलेगा परिवहन निगम का कैश काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं को सब-डिपो की सौगात मिलने के बाद अब यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम का कैश काउंटर खुलेगा। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कैश काउंटर खुल जाने से निगम के परिचालकों को बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा।
इससे समय की बचत होगी साथ ही कोई बस रूट भी प्रभावित नहीं होगा। इसके अलावा बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क के बिना नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकासात्मक कार्यों के लिए धन का कोई अभाव नहीं है। सड़कें गांव की जीवन रेखाएं होती हैं, इन्हीं से विकास संभव हो सकता है।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि एकजुट होकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सहयोग करें। ताकि विभाग अनावश्यक विवादों में न पड़े। जब कोई मामला विवाद में पड़ जाता है तो गांव का विकास रुक जाता है।
यदि कहीं पर कोई विवाद हो तो उसे जनहित में शीघ्र निपटा लें ताकि क्षेत्र का विकास न रुके। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ चुनाव क्षेत्र में चल रहे अन्य विकासात्मक कार्यों की चर्चा की।