{"_id":"60c3a5928ebc3e2781501fe5","slug":"house-providing-activity-starts-bilaspur-news-sml373309937","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश को जल्द मिलेगा नया आशियाना, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश को जल्द मिलेगा नया आशियाना, कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। मुहाना गांव में जर्जर मकान में रह रहे गणेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया आशियाना मिलेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। पंचायत प्रधान, सचिव और वार्ड सदस्य ने गणेश के घर पहुंचकर कवायद तेज कर दी है। बीडीओ घुमारवीं ने भी पंचायत को आदेश जारी किए हैं कि गणेश को मकान के लिए सहायता राशि जल्द उपलब्ध हो। इसके लिए सारी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नजर इस परिवार पर पड़ी।
बीडीओ घुमारवीं स्पर्श शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिल चुकी है। एसडीएम के साथ भी इस मामले को लेकर बात हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर आवास योजना के तहत गणेश को मकान मुहैया हो जाएगा। पंचायत को भी इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर काम करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे संदर्भ में सचिव को आदेश दिए जा चुके हैं। पंचायत प्रधान, सचिव व वार्ड सदस्य ने गणेश के घर का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। गौर हो कि गणेश निर्धन है और अपनी पत्नी व चार बच्चों सहित दो टूटे हुए कमरों में जीवन यापन कर रहा है।
अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ मुद्दा उठाकर बात प्रशासन तक पहुंचाई। प्रशासन की तरफ से स्थानीय एसडीएम और बीडीओ प्रमुखता के तौर पर कार्य करने के आदेश दे चुके हैं। एसडीएम राजीव ठाकुर ने खबर का संज्ञान लेते पूरे मामले की जानकारी वीरवार को ही ले ली थी। अब बीडीओ ने पंचायत को आदेश जारी कर दिए हैं कि तुरंत मकान बनाने संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर अवगत करवाया जाए।