{"_id":"60c4f0b88ebc3e80e8721841","slug":"hotel-owner-positive-hotel-closed-for-17-days-bilaspur-news-sml3734118104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक और उसकी मां पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक और उसकी मां पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 शिमला-धर्मशाला पर कुलारू में एक ढाबा संचालक पॉजिटिव आया है। इसके चलते पंचायत प्रतिनिधियों ने ढाबे को 17 दिन के लिए बंद करवा दिया है। वहीं उन्होंने हिदायत दी है कि तय समय तक घर पर ही रहे।
बता दें कि दकड़ी पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड एक और वार्ड दो में लोगों के सैंपल लिए। पंचायत की ओर से गठित टास्क फोर्स भी उनके साथ थी। एक ढाबा संचालक जो कुलारू में ढाबा चलाता है, उसका और उसकी मां का भी सैंपल लिया गया। इसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस ढाबे को 17 दिन के लिए बंद करवा दिया है। परिवार को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। बेशक आजकल दुकानदारों के पास ग्राहक नामात्र ही आते हैं तो इस ढाबे मे गिने चुने लोग ही आते थे। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी लोगों को हिदायत दी है कि अगर पिछले कुछ दिनों से कोई इस ढाबे में गया है तो वह भी अपना टैस्ट जरूर करवा लें। दकड़ी पंचायत के प्रधान मस्त राम राणा ने बताया कि ग्रामीणों के सैंपल लिए जा रहे थे जिसमें ढाबा संचालक के परिवार से मां व बेटा पॉजिटिव आया है। जिन्हें 17 दिनों तक कंवारटीन कर दिया गया है।