{"_id":"5fba8e788ebc3e75047cf137","slug":"honored-people-who-helped-in-the-operation-of-the-cowshed-bilaspur-news-sml352209622","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौपाष्ठमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद ने किया हवन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौपाष्ठमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद ने किया हवन का आयोजन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा गो पूजन करते हुए
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। गोपाष्टमी के उपलक्ष्य पर सोहनी देवी में श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोशाला में विश्व हिंदू परिषद की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कांशी राम की ओर से की गई।
इस अवसर पर गोशाला को दान दी गई भूमि मालिक वंती देवी को मुख्य अथिति की ओर से शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच संचालक अश्वनी कपिल ने गोशाला के निर्माण के इतिहास विकास का विस्तृत ब्योरा दिया और गोशाला के निर्माण कार्य, घास,चारा उपलब्ध करवाने आदि कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रांत गोरक्षा प्रमुख ने बताया कि अभी लगभग 120 के लगभग गोशालाएं चली हुई हैं। वहीं सरकार से भी मांग रखी गई है कि गोवंश की रक्षा के लिए गोसदनों के संरक्षण के लिए सहायता प्रदान करें। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 58 लाख गोवंश को बूचड़ख़ानों में जाने से बचाया। उसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद लेख राज राणा ने अपने संबोधन में गोवंश के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संतों ने हमेशा गाय रक्षा और हिंदू रक्षा के लिए बलिदान दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने सरकार के साथ मिलकर बेसहारा गोवंश की रक्षा के लिए उपाय किये। इसके परिणामस्वरूप सरकार की ओर से गोवंश आयोग की स्थापना की गई है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य बाबा केवल गिरी महाराज, प्रदेश मार्गदर्शक मंडल सदस्य रूपेश्वर गिरि, बाबा मदन गिरि, रंगीला गिरि, प्रखंड अध्यक्ष घुमारवीं लक्की शर्मा, जिला मंत्री नंद लाल जसवाल, प्रांत बौद्धिक प्रमुख सुरेश कपिल, कामधेनु गोशाला संरक्षक अमीं चंद ,रत्न लाल डोगरा ,आशीष नड्डा ,चंदन ,शक्ति सिंह, दीपक शर्मा, प्रवीण,नरेश महाजन आदि उपस्थित रहे।