{"_id":"fe12f65737b5adb348e406a70ae325d0","slug":"homegaurd-not-get-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब खाली कैसे मनेगी दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब खाली कैसे मनेगी दिवाली
ब्यूरो/अमर उजाला,स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट थाना के अंतर्गत तैनात 19 होमगार्ड के जवानों को अक्तूूबर माह का वेतन नहीं मिला है। इससे इस बार होमगार्ड जवानों की दिवाली बिना पगार के फीकी हो गई है।
विज्ञापन
होमगार्ड एसोसिएशन कंपनी बस्सी के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि इससे पहले हर माह के पहले सप्ताह तक वेतन उनके खाते में आ जाता था। लेकिन इस बार अभी तक वेतन उनके खाते में नहीं आया है। महंगाई के इस दौर में पहले ही परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन
ऊपर से इस बार अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिलने से समस्या और बढ़ जाएगी। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस थाना स्वारघाट, एक्साइज बैरियर स्वारघाट और कैंची मोड़ पुलिस चैक पोस्ट पर 19 होमगार्ड्स रात-दिन सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन इन होमगार्ड के जवानों को अक्तूबर माह की पगार न मिलने से उनकी दिवाली का जश्न फीका हो गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिल ट्रेजरी में दिए गए हैं। बुधवार को अवकाश होने के कारण वेतन जारी नहीं होगा। वीरवार तक इनके वेतन का भुगतान हो जाएगा।