{"_id":"5eb55c0c8ebc3e905d3bb8a9","slug":"home-quarantin-48-peoples-ont-follow-rules-bilaspur-news-sml3323947146","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन किए गए अधिकतर लोग नहीं कर रहे नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन किए गए अधिकतर लोग नहीं कर रहे नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत छत में बाहरी राज्यों से आए करीब 48 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि यह लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। फिरभी एहतियात के तौर पर इन लोगों को अपने घरों में आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। बावजूद इसके अधिकांश लोग नियमों का पालन नहीं करते नहीं नजर आ रहे हैं।
स्थानीय आशा वर्कर समय-समय पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से इन लोगों के घर जाकर इनके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इनमें से अधिकतर लोग अपने घरों में आइसोलेशन नियम का पालन कर रहे हैं। लेकिन कुछ एक नियमों का उल्लंघन कर आइसोलेशन से बाहर भी देखे जा रहे हैं। इससे समाज में भय का माहौल बनता जा रहा है।
नाम न छापने की शर्त पर एक आशा वर्कर का कहना है कि हिदायत देने के बावजूद इनमें से कुछेक लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि इसकी शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंचायत के संड्डयार गांव में 10 लोग, स्योथा में 10, छत में 8, हिम्मर में 14 व अंद्रोली में 6 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। बाहरी राज्यों से आए यह लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश के नोएडा, पंजाब के लुधियाना, नवांशहर, अमृतसर, चंडीगढ़, राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से घर पहुंचे हैं। नियमों को ताक पर रखकर घर से बाहर घूमने वाले लोग यह नहीं जानते कि वह न सिर्फ अपने परिवार बल्कि संपूर्ण समाज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के लोगों पर जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं कड़ी नजर रखी जाए व इनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाए। ताकि समाज में भय का माहौल ना बन सके।