फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hiwat was jam in bilaspur

हाईवे पर मंडी के सामने धान भरी ट्रैक्टर ट्राली से लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
hiwat was jam in bilaspur
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर नवीन मंडी के सामने सर्विस लाइन न बनी होने के कारण धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की पूरे दिन लाइन लगी रही। जिसके कारण वाहनों को जाम के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही नगर से करीब दो किलोमीटर दूर नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित नवीन मंडी के सामने किसान धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंच गए। उन्होंने अपनी धान भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी के सामने दो धर्मकांटों पर तौलवाना शुरू कर दिया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइनें लग गईं। अव्यवस्थित ट्रैक्टर ट्रालियों की वजह से हाईवे पर गुजर रहे वाहन भी जाम की चपेट में आने लगे। कुछ ही देर में जाम ने विकराल रूप भी ले लिया। मगर बाद में चालको ने स्वयं ही जाम को व्यवस्थित कर वाहनों को जाम से बाहर निकाल लिया। वाहन चालकों का कहना था कि मंडी के सामने दोनों धर्मकांटों पर रोजाना ही वाहनों की लंबी कतारें लगी होने की वजह से हाईवे पर जाम लगा रहता है। जिसकी मंडी समिति प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए। उनका कहना था कि अगर हाईवे किनारे सर्विस लाइन बनी होती तो अनाज भरे वाहन हाईवे किनारे खड़े न होते और न ही जाम लगता। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे यात्रियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन को अनाज भरे वाहनों को धर्मकांटे या मंडी में पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न करके हाईवे से गुजर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त संदर्भ में मंडी सचिव उदयवीर सिंह गंगवार ने बताया कि किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर धर्मकांटे पर तुलवाने जाते हैं और धर्मकांटे पर तुलवाने के बाद पुन: हाईवे के जरिए मंडी में पहुंचते हैं। उनका कहना है कि जीरो प्वाइंट पर पुलिस प्रशासन की स्थायी व्यवस्था न होने का कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed