फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hindu Raksha Manch came forward to quench the thirst of cattle

Bilaspur News: गोवंश की प्यास बुझाने को आगे आया हिंदू रक्षा मंच

Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Manch came forward to quench the thirst of cattle
स्वारघाट से बलोह टोल प्लाजा तक लावारिश गोवंश के लिए पानी का प्रबंध करते हिन्दू रक्षा मंच के कार
स्वारघाट से बलोह टोल प्लाजा तक 36 जगह रखवाए पानी के ड्रम
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर दुकानदारों को सौंपी देखरेख की जिम्मेदारी
सड़क किनारे घूमने वाले पशुओं के लिए बनाई स्थायी पानी व्यवस्था
कार्यकर्ताओं ने लोगों से भी पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ बेजुबान पशुओं के सामने भी पेयजल का संकट गहराने लगा है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों के आसपास घूमने वाले गोवंश को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसे समय में हिंदू रक्षा मंच की टीम ने सराहनीय पहल करते हुए स्वारघाट से बलोह टोल प्लाजा तक गोवंश के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का अभियान चलाया।

रविवार को हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में 36 अलग-अलग स्थानों पर बड़े ड्रम रखवाकर उनमें पानी भरवाया, ताकि सड़क किनारे घूम रहे गोवंश को गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े। संगठन के सदस्यों ने बताया कि कई बार गोवंश पानी की तलाश में सड़क के बीच पहुंच जाता है, जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुए हिंदू रक्षा मंच ने यह सेवा अभियान शुरू किया। टीम ने केवल ड्रम रखने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि जिन दुकानों और प्रतिष्ठानों के आगे पानी के ड्रम लगाए गए, उनकी जिम्मेदारी भी तय की गई। दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे प्रतिदिन इन ड्रमों में पानी भरें, ताकि गोवंश को लगातार पेयजल मिलता रहे। स्थानीय दुकानदारों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। हिंदू रक्षा मंच के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने लोगों से अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर पानी के बर्तन रखने की अपील भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस पुनीत कार्य में हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ता प्रीतम सिंह ठाकुर, राधेश्याम, अमरीक चंदेल, जसविंदर सिंह, जयपाल और चमन ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed