{"_id":"6a0effe0f2b287df4204b1f4","slug":"hindu-raksha-manch-came-forward-to-help-the-helpless-cattle-in-the-scorching-heat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160267-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भीषण गर्मी में बेसहारा गोवंश के लिए आगे आया हिंदू रक्षा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भीषण गर्मी में बेसहारा गोवंश के लिए आगे आया हिंदू रक्षा मंच
Thu, 21 May 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 21 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में गो सेवा के लिए पानी के ड्रम तैयार करते हिन्दू रक्षा मंच के प्रतिनिधि। स्रोत: मंच
घुमारवीं सहित कई क्षेत्रों में लगाए पानी के ड्रम, प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा जल सेवा अभियान
पहले चरण में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्वारघाट से डैहर व बरमाणा तक लगाए गए थे 90 ड्रम
हर ड्रम की निगरानी और नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं को सौंपी
हिंदू रक्षा मंच ने आमजन से भी पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बेसहारा गोवंश और पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू रक्षा मंच बिलासपुर ने जल सेवा अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 शिमला-धर्मशाला पर घुमारवीं शहर तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पानी से भरे ड्रम स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि खुले में घूमने वाले पशुओं को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।
अभियान के दौरान हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर जाकर पानी के ड्रम स्थापित करवाए और लोगों से भी इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर ड्रमों को स्थापित किया और उनमें पानी भरा। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के तहत घुमारवीं शहर, जाहू-सरकाघाट मार्ग, सिल्ह, कोठी, पन्याला तथा कुठेड़ा तक मुख्य चौक-चौराहों और ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश घूमते हैं। इन स्थानों पर पानी के ड्रम लगाए गए हैं ताकि भीषण गर्मी में पशुओं को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले चरण में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्वारघाट से लेकर डैहर और बरमाणा तक करीब 90 पानी के ड्रम स्थापित किए गए थे। उन ड्रमों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं को दी गई है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल ड्रम लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर ड्रम की नियमित निगरानी भी की जाएगी। कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो समय-समय पर ड्रमों में पानी भरने और उनकी साफ-सफाई का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान मानवता और जीव सेवा की भावना से प्रेरित है। कमल गौतम ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों, दुकानों, खेतों, गोशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी के बर्तन अवश्य रखें। इस अवसर पर गो सेवा प्रमुख चमन शर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, अमरिक चंदेल, जसविंदर, मनप्रीत, जयपाल, राधे श्याम और अजय शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।