{"_id":"652ff087a1e4fcfe4308ea45","slug":"himachal-team-leaves-for-bathinda-for-inter-university-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-7345-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंतर विवि के लिए हिमाचल की टीम भटिंडा के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंतर विवि के लिए हिमाचल की टीम भटिंडा के लिए रवाना
Wed, 18 Oct 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जिला खेल अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की कबड्डी टीम बुधवार को भटिंडा के लिए रवाना हो गई। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने खिलाड़ियों को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 अक्तूबर तक गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा में हो रहा है। इसके लिए हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम पूरी तैयारी के साथ रवाना हो गई है। टीम में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इन 11 खिलाड़ियों ने सात दिनों तक बिलासपुर में अभ्यास किया है। टीम में राज्य खेल छात्रावास से खविंद्र चौधरी, राहुल शर्मा, रोहित ठाकुर, नमनदीप, नादौन से अभिषेक कुमार, धर्मशाला से विशाल, हमीरपुर से केशव कुमार और शिवांश ठाकुर, मंडी से गगन, शिलाई से अनिल और ऊना से मिथुन शामिल हैं। खेल अधिकारी ने कहा कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कॉलेज ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि यह खिलाड़ी अंतर विवि प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर राज्य खेल छात्रावास के प्रभारी मनोज ठाकुर, कबड्डी कोच रतन लाल ठाकुर, प्रमोद खांगटा, हॉकी कोच प्रदीप कालिया और एथलेटिक्स कोच संदीप शर्मा मौजूद रहे।