फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal team is doing better under the leadership of Anuj

Bilaspur News: अनुज की अगुवाई में बेहतर कर रही हिमाचल की टीम

Wed, 16 Oct 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal team is doing better under the leadership of Anuj
अनुज पाल दास
-बतौर क्रिकेट कोच एचपीसीए में दे रहे सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर से संबंध रखने वाले क्रिकेट कोच अनुज पाल दास रणजी ट्रॉफी में बतौर हेड कोच सेवाएं दे रहे हैं। उनकी अगुवाई में हिमाचल की टीम ने अपने पहले मैच में उत्तराखंड को एक पारी और 97 रन से हराया।

उनकी अगुवाई में टीम ने उत्तराखंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। बता दें कि दिसंबर 2021 में हिमाचल की टीम ने विजय हजारे का
टाइटल हिमाचल ने अपने नाम किया था। इस टीम के कोच भी अनुज पाल दास थे। अब उन्हें रणजी टीम की कमान दी गई है। उनके मार्गदर्शन में टीम नए जोश के साथ रणजी ट्रॉफी की चुनौतियों को पार करने के इरादे से मैदान में उतरी है। हिमाचल की टीम का दूसरा मैच राजस्थान के साथ 18 से 21 अक्तूबर तक धर्मशाला में होगा। मूलत: बिलासपुर के रहने वाले अनुजपाल दास वर्तमान में एचपीसीए में हेड कोच पद पर तैनात हैं और अपने अनुभव और कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को गाइड कर रहे हैं। अनुज शुरू से ही क्रिकेट खेल के शौकीन रहे हैं। उन्होंने महज दस साल की आयु से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। रणजी ट्रॉफी में भाग लेने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज अनुज पाल दास हिमाचल के लिटिल मास्टर रहे हैं। 2008 में अनुज देवधर ट्रॉफी में उतरी भारत की टीम में बतौर कोच अपनी सेवाएं दी हैं। इस टीम में विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, ईशान शर्मा, आकाश चोपड़ा, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल थे। यह न केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को मिल रही अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण यह सब संभव हो पाया है। टीम के अच्छे प्रदर्शन में खिलाड़ियों की मेहनत के साथ अन्य सहयोगियों का टीम वर्क भी महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed