फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   High School Balghad team won the title in Yoga

Bilaspur News: योगा में उच्च पाठशाला बलघाड़ की टीम ने जीता खिताब

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
High School Balghad team won the title in Yoga
जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलों का हटवाड़ में हुआ समापन
विज्ञापन

खेलों में पांच शिक्षा खंडों सहित 45 स्कूलों के 575 खिलाड़ियों ने लिया भाग
कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों में दिखाया दमखम


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलों का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें घुमारवीं-1, घुमारवीं-2, सदर, झंडूता और स्वारघाट खंड सहित 45 पाठशालाओं के 575 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार दिनों तक चलने वाले खेलों में खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, योग, जूडो, बॉक्सिंग, चेस, बास्केटबॉल, कुश्ती और खो-खो में दमखम दिखाया।
खेल प्रभारी बग्गा राम बैंस ने बताया कि बॉक्सिंग में नाल्टी विजेता और हटवाड़ स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में सदर विजेता और स्वारघाट खंड उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में झंडूता विजेता और स्वारघाट खंड उपविजेता रहा। खो-खो में घुमारवीं-2 विजेता और झंडूता खंड उपविजेता रहा। बैडमिंटन में घुमारवीं-2 विजेता और स्वारघाट खंड उपविजेता रहा। कुश्ती में सदर विजेता और झंडूता खंड उपविजेता रहा। जूडो में चांदपुर विजेता और कोठी स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबॉल में मोरसिंघी विजेता और बाल पाठशाला घुमारवीं उपविजेता रही।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में दधोल विजेता और बरमाणा स्कूल उपविजेता रहा। फुटबॉल में बाल पाठशाला घुमारवीं विजेता और बाल पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रही। योगा में उच्च पाठशाला बलघाड़ विजेता और कोट स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में बाल पाठशाला घुमारवीं विजेता और बाल पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रही। चेस में घुमारवीं -2 विजेता और सदर खंड उपविजेता रहा। एथलेटिक में ऑल ओवर हटवाड़ स्कूल विजेता रहा। मार्च पास्ट में बाह-रणौता स्कूल विजेता रहा। ऑल राउंड बेस्ट का खिताब घुमारवीं-2 खंड ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में बंदला स्कूल प्रथम रहा। सोलो सुगम संगीत में बंदला स्कूल प्रथम रहा। सोलो शास्त्रीय संगीत में एसआईजीएस झंडूता विजेता रहा। वन एक्ट प्ले में राधा कृष्णा घंडालवीं ने पहला, हटवाड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में एसआईजीएस झंडूता ने पहला और मिनर्वा घुमारवीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में राधा कृष्णा घंडालवीं ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहकर खेल को अपना भविष्य बनाने की अपील की। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव दलीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed