फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heavy rains in the district, relief from heat

Bilaspur News: जिले में झमाझम बरसे बादल, गर्मी से राहत

Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in the district, relief from heat
जिले में मंगलवार को सुबह के समय हुई बारिश के बाद पानी से भरे खेत। संवाद
मक्की, आम, अंगूर की फसल को भी मिली संजीवनी
विज्ञापन

बारिश के बाद पानी से भरे खेत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश ने एक बार फिर तपती गर्मी से राहत दी है। बारिश से मक्की, आम, अंगूर सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिलेगी।
जिले भर में मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलीं। बारिश लगातार 9:00 बजे तक होती रही। सुबह बारिश से दिन भर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर तक आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। पिछले करीब तीन दिन से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद खेत भी पानी से भरे हुए नजर आए। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में मक्की की बुआई हो चुकी है। इस बारिश के बाद मक्की के पौधे को बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इन आम और अंगूर पकने की स्थित पहुंच गए हैं। जिले में आम और अंगूर की पैदावार भी बड़े पैमाने पर की जाती है। बागवानों के अनुसार बारिश से इन्हें फलों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed