{"_id":"6a199e521afe1353b304d3f1","slug":"heatwave-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160676-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोपहर में धूप से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोपहर में धूप से बचने की सलाह
विज्ञापन
बढ़ते तापमान के बीच उपायुक्त राहुल कुमार ने जारी की एडवाइजरी
लोगों को दी दोपहर 12 से 3 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह
हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने को कहा
बुजुर्गों, बच्चों और श्रमिकों का विशेष ध्यान रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी और लू स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना जरूरी है।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय छाता, टोपी और चश्मे का उपयोग करें। चाय, कॉफी, शराब और अधिक शर्करा वाले पेय पदार्थों के सेवन से बचने को कहा गया है। इसके अलावा बासी और अत्यधिक मसालेदार भोजन कम खाने की सलाह भी दी गई है। राहुल कुमार ने कहा कि घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दों, पंखों और उचित वेंटिलेशन का उपयोग करें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बाहर काम करने वाले श्रमिकों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, मतली और उल्टी हीट एग्जॉशन के लक्षण हो सकते हैं। वहीं शरीर का तापमान बढ़ जाना, त्वचा का गर्म और सूखा होना, भ्रम की स्थिति, बेहोशी या दौरे पड़ना हीट स्ट्रोक के संकेत हैं, जो चिकित्सीय आपातकाल की स्थिति मानी जाती है।
उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं और शरीर को ठंडा करने के उपाय करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें। उन्होंने सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वयंसेवी संगठनों से भी लोगों तक हीटवेव से बचाव संबंधी जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया है।