फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   heated debate between the pros and cons in the youth parliament

शिवानी सर्वश्रेष्ठ वक्ता,बिलासपुर की आराध्या ज्योति चुनी गई सर्वश्रेष्ठ सांसद

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
heated debate between the pros and cons in the youth parliament
घुमारवीं कन्या विद्यालय में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते सत्ता पक्ष के सांसद। स - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सत्ता पक्ष और विपक्ष का प्रतिनिधित्व बतौर सांसद कर रहे विद्यार्थियों के बीच बतौर सांसद गर्मागरम बहस हुई। मौका था जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन। इस दौरान महंगाई, बेराजगारी, नई शिक्षा नीति, धारा 370 और समान नागरिकता कानून आदि मुद्दों पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बेबाकी से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच हुई बहस में नोकझोंक भी हुई। संसद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श कन्या विद्यालय घुमारवीं द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोबा की शिवानी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की आराध्या ज्योति को सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया। नोडल अधिकारी नरवीर चंदेल की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में नीलम वर्मा, डॉक्टर पूजा शर्मा व राजेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपना पक्ष और अपनी बात दमदार तरीके से रखने का मौका प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय के अटल सदन में फर्नीचर के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में पांच शिक्षा खंडों की टीमों ने भाग लिया। इसमें शिक्षा खंड घुमारवीं 1 और 2, शिक्षा खंड झंडूता, बिलासपुर, श्री नयना देवी के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed