फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health workers on duty without leave

बच्चों को घर पर छोड़कर बिना छुट्टी ड्यूटी दे रहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ता

Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
health workers on duty without leave
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर बेहतरीन काम कर रही हैं। कुछ स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिछले डेढ़ साल से बिना छुट्टी लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। खुद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इनके कार्यों से प्रभावित हैं। सरकार और स्थानीय प्रशासन से इनको सम्मानित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र बल्ह चुराणी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बंदना ठाकुर ने 71 कोरोना मरीजों के घर पर दवाइयां पहुंचाईं जो अब स्वस्थ हो चुके हैं। अपने क्षेत्र में लगभग 250 लोगों की कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग और 700 लोगों का वैक्सीनेशन किया। स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देते हुए 9 वर्ष हो गए हैं। बंदना का 14 माह का बच्चा है। उसे घर पर परिजनों को सौंपकर निरंतर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र पध्यान की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंदु शर्मा की सर्विस 9 वर्ष है और 2 वर्ष का बच्चा है। इन्होंने कोरोना काल में 70 पॉजिटिव मरीजों के घर पर दवाइयां पहुंचाईं। 260 सैंपलिंग और लगभग 1188 लोगों का टीकाकरण किया। महामारी के दौरान कोई छुट्टी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र डंगार की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजुला शर्मा ने कोरोना काल में कोई छुट्टी नहीं ली। इनकी 9 वर्ष की सर्विस है तथा 2 वर्ष का बच्चा है। इन्होंने अपने क्षेत्र के 139 कोरोना पॉजिटिव मरीज को घर पर दवाइयां देकर ठीक किया। 1288 कोरोना के सैंपल करवाए। लगभग 1218 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। परिवार में विपरीत परिस्थितियों होने के बावजूद भी निरंतर सेवाएं दे रही हैं।

बीएमओ अभिनीत शर्मा ने कहा कि उपमंडल घुमारवीं में कुछ स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऐसी हैं जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान कोई भी छुट्टी नहीं ली है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ विभाग में बेहतरीन सेवाएं दे रही हैं जिन्हें विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed