{"_id":"6731ef3a83f7ca90b600418f","slug":"health-check-up-camp-for-special-children-from-16th-november-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-126346-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 16 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 16 नवंबर से
विज्ञापन
- यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से ही किया जाएगा बच्चों का पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। जिले में समग्र शिक्षा के तहत 16 नवंबर से 22 नवंबर तक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए छह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में बच्चों का पंजीकरण केवल यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से ही किया जाएगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक जोगिंदर सिंह राव ने बताया कि 16 नवंबर को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टोबा, 18 नवंबर को बीआरसीसी भवन स्वारघाट, 19 नवंबर को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला जुखाला, 20 नवंबर को बीआरसीसी भवन घुमारवीं, 21 नवंबर को राजकीय उच्च पाठशाला गाहर और 22 नवंबर को पुराने नवोदय भवन बरठीं में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करना और उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उपयुक्त सहायता उपकरणों, जैसे व्हीलचेयर, सीपी चेयर, हियरिंग एड्स आदि का मूल्यांकन और वितरण करना है। इस विशेष मेडिकल शिविर में अलिम्को मोहाली की एक विशेषज्ञ टीम शामिल होगी, जो विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी। इसके अलावा उनकी शारीरिक, मानसिक और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं का आकलन करेगी। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों के समग्र विकास प्रक्रिया को एक नई दिशा देने में मदद करेगी और उन्हें जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षा विभाग की ओर से इन शिविर से जुड़ी सभी जानकारी स्कूलों और बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाएगी।