{"_id":"5fff30198ebc3e33362a4215","slug":"health-bilaspur-news-sml357678955","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : जमथल में मृत मिले कौवों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : जमथल में मृत मिले कौवों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
गोविंद सागर झील के ऊपर उड़ रहे पक्षियों का चित्र।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जालंधर भेजे गए मृत कौवों के 12 सैंपलों की बर्ड फ्लू रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे न केवल प्रशासन बल्कि लोगों ने भी राहत की सांस ली है। करीब एक सप्ताह पहले जमथल में एक साथ 22 कौवे मरे हुए मिले थे। इसके बाद लोगों में खौफ था कि इनकी मौत बर्ड फ्लू की वजह से तो नहीं हुई है। वहीं प्रशासन की भी चिंता बड़ गई थी।
पशुपालन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कौवों को दफना दिया व उनके सैंपल जांच के लिए जालंधर भेज दिए थे। इनकी बुधवार को पशुपालन विभाग के पास रिपोर्ट पहुंची है। रिपोर्ट में मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर लाल गोपाल ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले में रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की हैं जो पूरे जिला की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। जिला भर से करीब 250 रैंडम सैंपल भरे गए हैं। इन्हें बुधवार को टेस्ट के लिए जालंधर भेजा गया है। कहा कि सभी टीमें लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक कर रही हैं।