फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

नौणी पंचायत में डायरिया पीड़ितों की संख्या पहुंची 31

Wed, 18 Mar 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। जिला की नौणी पंचायत में डायरिया का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। अभी तक करीब 31 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और बीएमओ की अध्यक्षता में टीम ने मौके का जायजा लिया। वहीं पंचायत प्रधान निर्मला राजपुत ने भी सीएमओ से बात कर मंडी माणवां स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को गांव के कुछ लोग डायरिया की चपेट में आ गए जिसके बाद इस सिलसिले ने थमने का नाम नहीं किया। दो दिन में पंचायत के 31 लोगों को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं मंडी माणवां स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है। मंडी माणवा स्वास्थ्य केंद्र कई सालों से फार्मासिस्ट के हवाले ही है। इस कारण यहां जरूरत पड़ने पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सूचना मिलते ही बीएमओ की अध्यक्षता में टीम को मौके पर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से उबला हुआ पानी पीने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
ये लोग आए हैं डायरिया की चपेट में
स्वास्थ्य केंद्र मंडी माणवा में पंजीकृत किए डायरिया पीड़ितों में आशा 5 साल गांव गोवैहण कोठीपुरा, सत्य देवी उम्र 31 साल गांव नौणी, शीना उम्र 3 साल गांव नौणी, अमन उम्र 11 साल नौणी, पलक उम्र 15 साल गांव मंडी भराड़ी, मीरा उम्र 36 साल नौणी, लक्ष्मी उम्र 55 साल गांव मंडी भराड़ी, मन्नत उम्र 1 साल गांव मंडी भराड़ी, अंकिता उम्र 10 साल गांव पडगल, सरोज उम्र 45 साल गांव कोठीपुरा, माया उम्र 52 साल गांव कोठीपुरा और मीना उम्र 46 साल गांव पडगल डारिया की चपेट में आए हैं।

इसके अलावा महंत राम उम्र 46 गांव साई फरड़या, चिंता देवी उम्र 40 साल गांव पडगल, भारती उम्र 30 गांव मंडी माणवा, अमन उम्र 4 साल गांव नौणी, सत्य उम्र 31 साल गांव नौणी, गिनो देवी उम्र 81 साल गांव मंडी माणवा, मोहित उम्र 24 साल गांव साई फरड़या, सलमा उम्र 35 साल गांव मंडी मानवा, मानसी उम्र 5 साल गांव साई फरड़या, 22 बंटी उम्र 24 साल गांव मंडी मानवा, विराट उम्र 5 साल गांव मंडी मानवा,परी उम्र 9 साल गांव मंडी मानवा, 25 संतोखा राम उम्र 48 गांव रटट ग्राम पंचायत राजपुरा, 26 अमन शर्मा उम्र 10 साल गांव रटट ग्राम पंचायत राजपुरा, कृष्णि देवी उम्र 60 साल गांव मंडी भराड़ी, सोनू उम्र 35 साल गांव नौणी,स्वास्तिक उम्र 2 साल गांव मंडी माणवा, मानसी उम्र 5 साल साई फरड़या, कला देवी उम्र 72 साल गांव पडग़ल डारिया की चपेट में आए हैं।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed